फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला जफरगढ़ गांव में दो गुटों में झगड़ा

Wed, 21 May 2014 01:38 AM IST
जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
किला जफरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को दो गुटों में जमकर लाठी चली और पथराव किए गए। झगड़े में दोनों गुटों से दो महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। तीन गंभीर रूप जख्मी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र दलाल पुलिस के बल के साथ गांव में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

किला जफरगढ़ गांव में ईश्वर और कृष्ण गुट के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार सुबह दोनों गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोपहर बाद दोनों गुट लाठी और पत्थरों से लैस होकर आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों से ईश्वर, उसकी पत्नी संतोष, लड़का रोशन और दूसरे गुट से कृष्ण और उसकी पत्नी कांता को चोटें आईं। घायल रोशन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था।

 तभी अचानक उसके पड़ोसी कृष्ण और उसकी पत्नी कांता ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गंभीरावस्था के चलते डाक्टरों ने तीनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र दलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें