ज्जर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव गिजाड़ौद के एक ईंट-भट्ठे पर मंगलवार सुबह एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिला, जिससे वहां सनसनी फैल गई। मृतका के मुंह एवं सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर डीएसपी जिला मुख्यालय धीरज कुमार और एसएफएल टीम मौके पर पहुंची।
मृतका की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों को खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
गांव गिजाड़ौद स्थित विजय भट्ठा कंपनी पर सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक महिला का लहूलुहान नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था और उसके सिर, मुंह तथा शरीर के कुछ अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों का मजमा लग गया। ईंट भट्टा पर कार्य करने वाले मजदूरों ने इसकी जानकारी भट्टा मालिक और पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार को दी। कुछ ही समय में जिला पुलिस की ओर से डीएसपी जिला मुख्यालय धीरज कुमार की अगुवाई में एक टीम वहां पर पहुंची और गहनता से घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। एसएचओ थाना सदर सत्य नारायण ने बताया कि काफी कोशिश के बावजूद मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई हे।
शव को 72 घंटाें के लिए अस्तपाल में उसकी पहचान के लिए सुरक्षित रखवाया गया है, ताकि परिजनों की जानकारी मिलने के बाद मामले को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि महिला का शव जिस हालत में मिला, उससे साफ हो रहा है कि कोई अनहोनी हुई है। चूंकि शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है, इसलिए ऐसे सभी पहलुओं का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं, भट्ठा मालिक कुलदीप ने कहा कि मृतक उनके भट्ठे पर काम नहीं करती थी और न ही उसे यहां कार्यरत स्टॉफ द्वारा पहले कभी देखा गया है। मजदूरों ने भट्टे में शव पड़े होने की जानकारी दी, जिसपर मैंने पुलिस को सूचित किया।