फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होवरबोर्ड से सबसे ऊंची उड़ान का रिकॉर्ड, जानिए क्या है होवरबोर्ड

Tue, 26 May 2015 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक कनाडाई खोजकर्ता ने होवरबोर्ड पर सबसे ऊंची उड़ान भरने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के लिए जरूरी लक्ष्य से पांच गुना ज्यादा लंबी उड़ान भरी।
विज्ञापन


कटालिन एलेक्जेंद्रु दुरु ने अपने होवरबोर्ड से करीब 5 मीटर ऊंची उड़ान भरी। इस दौरान उन्होंने दो फुटबॉल मैदान जितनी दूरी तय की। उन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 50 मीटर की दूरी तय करनी थी, लेकिन उन्होंने इससे पांच गुनी ज्यादा दूरी तय की।

जिस होवरबोर्ड मशीन से उसने यह रिकॉर्ड बनाया है। उसके बारे उसने बताया कि उसने यह 12 महीने में तैयार की और इसका उपयोग कहीं भी किया जा सकता है।

दरअसल, होवरबोर्ड एक प्रकार का स्टेकबोर्ड है, जो मैजिक कारपेट (जादुई कालीन) की भांति लेविटेट करता है यानी सतह से करीब एक इंच ऊपर उठ कर उड़ता है।

इसमें तांबा और एल्युमिनियम जैसे सुचालक पदार्थो का इस्तेमाल किया गया है। होवरबोर्ड की बैटरी 15 मिनट तक काम करती है, जो किसी मुश्किल वक्त में किसी खास स्थान से दूर निकलने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इस तकनीक को विकसित करते हुए उसे इमारतों में इंस्टॉल किया जा सकता है, ताकि भूकंप आने पर उसका असर बेहद कम हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें