बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे टि्वटर पर उनके नाम के फर्जी खाते को फॉलो न करें।
टि्वटर पर एसआरबच्चनसी नाम के फर्जी खाते से कोई उपभोक्ता पोस्ट डाल रहा है। अमिताभ ने रविवार को अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल एसआरबच्चन से ट्वीट किया, ‘चेतावनी : एसआरबच्चनसी में सी जु़डा है... यह फर्जी खाता है, मेरा नहीं है... इससे संपर्क करने से बचें।’
अमिताभ के टि्वटर पर करीब डेढ़ करोड़ फॉलोवर्स हैं। वह अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या और घटनाक्रमों से अपने प्रशंसकों को अवगत कराते रहते हैं।