एक कप पका आम (छीलकर टुकड़ों में कटा हुआ), एक कप टमाटर (बीज निकालकर कटा हुआ), एक चौथाई हिस्सा शिमला मिर्च, दो चम्मच धनिया पत्ता (बारीक कटा), एक चम्म्च हरा प्याज (कटा हुआ), काली मिर्च पाउडर, नमक और चिली फ्लेक्स आवश्यकतानुसार, स्वादानुसार नींबू का रस, मैंगो नगेट्स के लिए चार ब्रेड स्लाइस, आधा कप मैंगो प्यूरी, आधा कप चावल का आटा, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, टूथपिक्स, हरे प्याज की डंडी।
विधि
साल्सा की सभी सामग्री मिलाकर साल्सा तैयार कर लें।
ब्रेड के किनारों को काटकर अलग कर लें। ब्रेड स्लाइस पर साल्सा की सामग्री फैलाकर दूसरे ब्रेड स्लाइस से दबाकर ढंक दें।
अब इसे चौकोर टुकड़ों में काटें। मैंगो प्यूरी में चावल का आटा, नमक और काली मिर्च मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
आम के घोल में प्रत्येक चौकोर ब्रेड टुकड़ांे को लपेटकर चिकनाई लगे, इडली स्टैंड में रखकर 5-7 मिनट तक स्टीम करें।
ब्रेड के मैंगो नगेट्स के ऊपर शेष बचे साल्सा सजाएं। हरे प्याज को टूथपिक्स में डाल लगाकर तुरंत सर्व करें।
आम के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता कुमकुम सिंघल की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
शुगर फ्री आम फिरनी
मैंगो कैंडी
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।