फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने दिखाई भूतहा फिल्म और उसके बाद...

Fri, 14 Jun 2013 08:33 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मैथ की इस टीचर को अपने 11 साल के छात्रों को हॉरर पिक्चर दिखाना काफी महंगा पड़ा और एक अभिभावक की शिकायत के बाद उस स्कूल से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल हुआ कुछ यूं कि मैथ की ये टीचर क्लास में पढ़ा रही थी। कुछ देर बाद उसने अपने लैपटॉप में हॉरर मूवी 'सॉ' लगा दी। बच्चों ने करीब 20 मिनट तक ये फिल्म देखी।

उत्तरी-पश्चिमी पेरिस के कॉलेज जीन बेपटिस्ट क्लेमेंट में दिखाई गई इस फिल्म की गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन हॉरर मूवीज में की जाती है। इसमे तरह-तरह की यातनाओं, बर्बरता को दिखाया गया है।
विज्ञापन


20 मिनट तक दिखाई गई इस फिल्म के बाद जब एक बच्चा अपने घर लौटा तो उसके हाव-भाव बदले हुए थे। पूछने पर बच्चे ने बताया कि आज उसे स्कूल में भुतहा फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन


अगले दिन इस बच्चे के पिता ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल एक टीचर ने अपने छात्रों को सुसाइड नोट लिखने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें