फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम जाकर भी नहीं घट रहा मोटापा, ये रही खास वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या जिम में लगातार कसरत करने के बाद भी मोटापा कम नहीं होता? मिल गई है इसकी वजह। शरीर में ओबेसिटी जीन की मात्रा ज्यादा होने पर यह समस्या बनी रहता है।
विज्ञापन


सभी तरह के आकार और वजन की महिलाओं पर किए गए एक शोध से यह सामने आया है कि शरीर को मोटा करने वाला जीन दरअसल जिम में की गई कसरत को कम असरदार बनाता है।

शोध में सामने आया है कि जिन लोगों में इस जीन की मात्रा ज्यादा होती है वे जिम में काफी कसरत करने और पसीना बहाने के बावजूद पतले नहीं हो पाते, जबकि जिनमें इसकी मात्रा कम होती है उनका वजन आसानी से घटता है।

एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह शोध करने के लिए 30 से 65 साल के बीच की 84 महिलाओं के डीएनए के नमूने लिए जिनमें वजन बढ़ने से जुड़े 21 जीन की जांच हुई। उनमें से कुछ पतली और कुछ वजनदार महिलाओँ को हफ्ते में तीन बार 75 मिनट तक जिम में वेट लिफ्टिंग और लेग प्रेस जैसी सभी कसरतें करने को कहा गया।
विज्ञापन


नतीजा ये था कि सामान्य भोजन खाने और एक ही तरह की कसरत करने के बावजूद कम ओबेसिटी जीन वाली महिलाओं का वजन 3 पौंड तक घटा जबकि अधिक जीन वाली महिलाओं का वजन 2.6 पौंड बढ़ गया।
विज्ञापन

हिम्मत न हारें, कोशिश करें

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस समस्या का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन कि ये माना जा सकता है कि ओबेसिटी जीन वालों को जिम में वर्कआउट करने के बाद अधिक भूख लगती है जिसके कारण इनका वजन कम नहीं हो पाता।

इसका ये अर्थ नहीं है कि इस समस्या को कसरत न करने का एक बहाना बना लिया जाए बल्कि इससे कुछ लोगों को वजन घटने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।

ब्रिटिश विशेषज्ञ कहते हैं कि मोटापा कम करने के लिए वजन प्रशिक्षण लेने से बेहतर एरोबिक कसरत है जैसे कि तैराकी, साइकिल चलाना और जॉग करना। कसरत न केवल वजन घटाती है बल्कि ब्लड प्रेशर कम करने में और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है इसलिए निराश न होए, मेहनत करें क्योंकि वजन घटाना मुश्किल है नामुमकिन नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें