क्या जिम में लगातार कसरत करने के बाद भी मोटापा कम नहीं होता? मिल गई है इसकी वजह। शरीर में ओबेसिटी जीन की मात्रा ज्यादा होने पर यह समस्या बनी रहता है।
सभी तरह के आकार और वजन की महिलाओं पर किए गए एक शोध से यह सामने आया है कि शरीर को मोटा करने वाला जीन दरअसल जिम में की गई कसरत को कम असरदार बनाता है।
शोध में सामने आया है कि जिन लोगों में इस जीन की मात्रा ज्यादा होती है वे जिम में काफी कसरत करने और पसीना बहाने के बावजूद पतले नहीं हो पाते, जबकि जिनमें इसकी मात्रा कम होती है उनका वजन आसानी से घटता है।
एरिजोना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने यह शोध करने के लिए 30 से 65 साल के बीच की 84 महिलाओं के डीएनए के नमूने लिए जिनमें वजन बढ़ने से जुड़े 21 जीन की जांच हुई। उनमें से कुछ पतली और कुछ वजनदार महिलाओँ को हफ्ते में तीन बार 75 मिनट तक जिम में वेट लिफ्टिंग और लेग प्रेस जैसी सभी कसरतें करने को कहा गया।
नतीजा ये था कि सामान्य भोजन खाने और एक ही तरह की कसरत करने के बावजूद कम ओबेसिटी जीन वाली महिलाओं का वजन 3 पौंड तक घटा जबकि अधिक जीन वाली महिलाओं का वजन 2.6 पौंड बढ़ गया।