फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंग दाल पार्सल

Wed, 30 Oct 2013 11:13 AM IST
शेफ कुणाल कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

मूंग दाल 200 ग्राम, कैनोला ऑयल 3 बड़ा चम्मच, जीरा दो छोटा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी ) एक, अदरक (कटा हुआ) डेढ़ बड़ा चम्मच, प्याज कटा हुआ 1/2 कप, हल्दी पाउडर दो छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, धनिया पाउडर दो छोटा चम्मच, चाट मसाला डेढ़ छोटा चम्मच, नींबू जूस एक बड़ा चम्मच, धनिया पत्ता कटा हुआ 1/2 कप।

केसर बाटी की आसान विधि जानने के लिए क्लिक करें।

पार्सल के लिए
फिलो शीट्स (4”x4”), बाजार में रेडीमेड उपलब्ध 8 शीट्स, कैनोला ऑयल एक बड़ा चम्मच, चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच।

विधि
मूंग दाल को 20 मिनट के लिए भिगो दें। फिर इसे साफ पानी से धोकर नमक और हल्दी के साथ अधपका उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धोकर अलग कर लें। एक पैन में तेल गर्म कर जीरे को चटकाएं।
विज्ञापन


इसमें प्याज, अदरक और हरी मिर्च को भूनें। प्याज जब पारदर्शी हो जाए, तो इसमें दाल, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं। 3-4 मिनट पकाने के बाद इसमें हरा धनिया, चाट मसाला और नींबू का जूस मिलाएं।

अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे अलग प्लेट में ठंडा होने के लिए रखें।

एक शीट लें और इसके ऊपर थोड़ा तेल चुपड़कर चाट मसाला बुरकें।

एक और शीट लें और इसके ऊपर बीचों-बीच एक चम्मच दाल वाले मिश्रण को रखें।

फिर इसको पहले वाली शीट से ढंककर चारों तरफ से पार्सल की तरह बंद कर दें।
 
ध्यान रहे, दोनों शीट्स एक-दूसरे के ऊपर रख अच्छी तरह से चिपकाना है।

चिपकाने के लिए पानी का प्रयोग भी कर सकती हैं। तैयार मूंग पार्सल को बेकिंग ट्रे में रखें। इसके ऊपर से हल्का-हल्का तेल स्प्रे करें और इसे ओवन में 190 डिग्री तापमान पर रखकर 12 मिनट के लिए बेक करें।
विज्ञापन


नोटः अगर आपको फिलो शीट्स नहीं मिल रहा है, तो आप इसे घर में भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए डेढ़ कप मैदा, 1/8 छोटा चम्मच नमक, 2 बड़ा चम्मच वेजिटेबल ऑयल, आधा छोटा चम्मच सिरका।

मैदे में नमक और वेजिटेबल ऑयल, सिरका और नमक अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद पानी की मदद से इसे मुलायम गूंथ लें। गूंथे हुए मैदे को एक घंटे के लिए प्लास्टिक शीट में लपेट कर रख दें।

इसके बाद इसकी छोटी-छोटी लोई लेकर बारीक पूरी बेल लें। चौकोर शेप में काटकर आप शीट्स तैयार कर सकती हैं।

(शेफ कुणाल कपूर ने इस रेसीपी को तैयार किया है केनोलाइंफो के लिए)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें