फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः 3 लाख तक की आय होगी टैक्स फ्री!

Wed, 30 Oct 2013 11:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी साल में आम आदमी को लुभाने के लिए सरकार आयकर छूट का दायरा 3 लाख रुपये तक बढ़ा सकती है। महंगाई के मोर्चे पर जूझ रही सरकार मतदाताओं को रिझाने के लिए यह दांव चल सकती है। वित्त मंत्रालय में डायरेक्ट टैक्स कोड (डीटीसी) को लेकर हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि डीटीसी विधेयक को संसद के आगामी सत्र में लाने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने डीटीसी पर स्थायी समिति की अधिकांश सिफारिशें मान ली हैं। समिति ने आयकर छूट 3 लाख रुपये करने और आयकर स्लैब को महंगाई से जोड़ने जैसे सुझाव दिए गए हैं।

फिलहाल आयकर छूट की सीमा सालाना 2 लाख रुपये है। इसके बाद 5 लाख रुपये तक 10 फीसदी, 5-10 लाख तक 20 फीसदी और 10 लाख से ज्यादा कमाई पर 30 फीसदी आयकर लगता है।
विज्ञापन


स्थायी समिति ने अपनी सिफारिशों में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में ज्यादा राहत दिए जाने की पैरवी भी की है। हालांकि, अभी डीटीसी विधेयक के मसौदे को कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है लेकिन वित्त मंत्रालय की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि डीटीसी के जरिए सरकार चुनावी साल में कई बड़ी राहतों का ऐलान करने का मन बना रही है।

डीटीसी विधेयक पर वित्त की स्थायी समिति ने पिछले साल मार्च में अपनी रिपोर्ट दी थी। इसके मसौदे में आयकर छूट की सीमा 2 लाख रुपये ही रखी गई है लेकिन इसमें 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई पर 35 फीसदी टैक्स वसूलने के लिए नया स्लैब जोड़ने का प्रस्ताव है। करोड़ रुपये से ज्यादा डिविडेंड आय पर 10 फीसदी टैक्स की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें