फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी उम्र चाहिए, आजमाएं ये आसान उपाय

Wed, 05 Feb 2014 08:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में ज्यादा जीने वाले पुरुषों और महिलाओं की सेहत का राज पता चला है।
विज्ञापन


शोध की मानें तो जो महिलाओं और पुरुषों के अधिक जीने की वजहें अलग-अलग हैं। मेलबर्न की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों के अधिक जीने के पीछे अलग-अलग वजहें जिम्मेदार हैं।

पढ़ें - जवां दिखने से लेकर दिल के मर्ज तक, जानें गाजर के 10 फायदे

जहां पुरुषों की लंबी उम्र का राज अच्छी नांद और तनावमुक्त जीवनशैली है वहीं महिलाओं के लिए विटामिन बी6 से भरपूर डाइट का सेवन है।

विटामिन बी6 युक्त डाइट यानी केला, मीट, नट्स, लहसुन और पिस्ता आदि का सेवन महिलाओं को लंबी उम्र देने में मददगार है जबकि नींद से अधिक फायदा पुरुषों को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ता मार्क वैल्क्विस्ट के अनुसार, 'कम नींद की वजह से पुरुषों में मोटापा, दिल के दौरे, डायबिटीज जैसे रोगों का रिस्क अधिक होता है जिससे समय से पहले मृत्यु के आसार बढ़ जाते हैं। इसका प्रभाव महिलाओं पर भी पड़ता है लेकिन उनपर नींद की अपेक्षा विटामिन बी6 से भरपूर डाइट का अधिक प्रभाव पड़ता है।'

इस शोध में 1,865 पुरुषों और महिलाओं का अध्ययन किया गया है जो ताइवान के न्यूट्रिशन एंड हेल्थ सर्वे का हिस्सा रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें