क्रिकेट जगत में अपने योगदान के लिए सचिन तेंदुलकर को मंगलवार को भारत रत्न अवार्ड देकर नवाजा गया।
इस मौके पर सिटी ब्यूटीफुल के युवा क्रिकेटरों में खुशी का महौल रहा। सेक्टर-28 स्थित भारती विज सेंट सोल्जर क्रिकेट एकेडमी के युवा क्रिकेटरों ने सचिन तेंदुलकर को इस उपलब्धि के लिए खुशी जताते हुए एकेडमी में केक काटकर खुशी मनाई।
इस अवसर पर एकेडमी के कोच यादविंदर मेहता और भारती विज ने युवा खिलाड़ियों को सचिन से प्रेरणा लेने की बात कही। कोच ने खिलाड़ियों को बताया कि सचिन ने कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।