फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोदका के सेहत से जुड़े ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
'चार बोतल वोदका...' हनी सिंह के इस गाने ने वोदका का चलन न केवल यूरोपीय देशों में है बल्कि हमारे देश में भी खूब बढ़ा है।
विज्ञापन


पानी जैसी दिखने वाली इस ड्रिंक में एल्कोहल की अधिकता है इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। लेकिन इस एल्कोहलिक ड्रिंक का अगर संतुलित मात्रा में सेवन करें तो यह सेहत से जुड़े कुछ फायदे दे सकता है।

जानिए, वोदका संतुलित मात्रा में लेने के सेहत से जुड़े सात बड़े फायदों के बारे में।

तनाव दूर करता है

विभिन्न शोधों में पाया जा चुका है कि वोदका का सेवन तनाव कम करने में मददगार है। दिन भर की थकान के बाद इसका संतुलित मात्रा में सेवन शरीर में कोर्टिजोल का स्तर नियंत्रित करता है जिससे तनाव कम होता है। हालांकि, इसकी ओवरडोज विपरीत प्रबाव भी डाल सकती है।

बेहतर नींद के लिए

कई शोधों मे प्रमाणित हो चुका है कि शाम में थोड़ी मात्रा में वोदका का सेवन करने से नींद न आने की समस्या दूर होती है और अच्छी नींद आती है।

वजन घटाने में फायदेमंद

वोदका में जीरो कैलोरी है इसलिए इसे डाइटिंग के दौरान थोड़ी मात्रा में लयि जा सकता है। भोजन के साथ थोड़ी मात्रा में वोदका का सेवन मोटापा कम करने में मददगार है।

रक्त संचार ठीक रखता है

वोदका का सेवन अगर संतुलित मात्रा में करें तो इससे रक्त संचार ठीक रहता है जिससे दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।

बुखार में आराम

आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन बुखार के दौरान वोदका फायदेमंद है, बशर्ते इसे पीने की जगह लगाना होगा। पेर, सीने और माथे पर वोदका की हल्की मसाज तेज बुखार कम कर सकती है।

पाचन में फायदेमंद

वोदका की थोड़ी सी मात्रा अगर भोजन के साथ ली जाए तो इससे भोजन आसानी से पचता है। यही वजह है कि कई देशों में वोदका रात के भोजन का अहम हिस्सा माना जाता है।

विज्ञापन

दवाओं में इस्तेमाल

कई रोगों के अलाज में वोदका के भीतर औषधियां और जड़ी बूटियों को लंबे समय तक सुरक्षित और असरदार रखा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें