हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि लहसुन के सेवन से बच्चों को संक्रमण से दूर रखने में मदद मिल सकती है। शोधकर्ताओं ने लहसुन में एसे दो तत्व खोजें हैं जो संक्रमण फैलाने वाली जीवाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं।
सर्दियों में रोज अमरूद खाने के हैं फायदे ही फायदे
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में प्रकाशित शोध में शोधकर्ताओं ने लहसुन में मौजूद दो तत्वों - डाइलिल सल्फाइड और एजोईन, का पता लगाया है जो नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने में मददगार हैं।
सेक्स लाइफ में गर्मजोशी या कफ से राहत, अजवाइन के हैं कई फायदे
शोधकर्ता जियाओनन लू के अनुसार, ''नियमित रूप से लहसुन में मौजूद इन दो तत्वों का सेवन पेथोजेन्स से लड़ने में मददगार है। इसमें इतनी शक्ति है कि यह पैथोजेन्स को शरीर में सक्रिय होने से पहले ही खत्म कर सकता है।''
लू का मानना है कि गार्लिक में मौजूद इन तत्वों का इस्तेमाल बच्चों के लिए बनाए जाने वाले डाइट्री उत्रादों में होना चाहिए। यह प्राकृतिक है और इसका कोई साइड एफेक्ट भी नहीं है।