अगर आप छुट्टी पर घूमने फिरने गए हों और पार्टी करते हुए तस्वीरें खिंचवाईं हो तो उन्हें फेसबुक पर पोस्ट करने से पहले एक बार ये ज़रुर पढ़ें।
पढ़ें - इस जानकारी के बाद पकड़ जरूर लेंगे अपने पार्टनर का झूठ
एक नया शोध कहता है कि जो लोग सोशल मीडिया पर अपनी सेक्सी तस्वीरें डालते हैं उनके बारे में माना जाता है कि उनकी क्षमताएं कम हैं उनकी तुलना में जो अपनी गंभीर तस्वीरें लगाते हैं।
फेसबुक प्रोफाइल पर आधारित यह शोध 'ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी' ने किया है जिसमें 118 युवा महिलाओं को शामिल किया गया।
इन महिलाओं को कई प्रोफाइल पन्ने दिखाए गए और उन्होंने सेक्सी तस्वीर वाले प्रोफाइल पन्नों की निंदा की।
इस शोध को लेकर कई ऑनलाइन फोरमों पर चर्चा भी हो रही है।