फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल मक्खनी मुमताज

Tue, 09 Oct 2012 05:53 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
(चार लोगों के लिए)
विज्ञापन


सामग्री
एक कप उड़द की दाल,  एक चौथाई कप राजमा, पांच-छह कप पानी,  आधा चम्मच कटा लहसुन, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, नमक स्वादानुसार,  तीन-चार चम्मच घी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच मक्खनी मसाला।


दो लंबी हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई चम्मच बिरयानी मसाला।
आधा कप टमाटर, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च,  आधा कप ग्रेटेड टमाटर, तीन चौथाई कप क्रीम, एक चम्मच मक्खन, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच कसूरी मेथी। बनाने से पहले राजमा और दाल को पांच- छह घंटे के लिए भिगो दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधि
प्रेशर कुकर मे दाल, राजमा, एक चम्मच मक्खन, पानी, नमक, अदरक, लहसुन, हल्दी पाउडर डालें और बीस मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं।थोड़ी देर के लिए अलग रख दें, मसूर की दाल को कुकर के एक लकड़ी के चम्मच के साथ  हल्का घुमाएं।सॉस पैन में घी डाले और हरी मिर्च व जीरा डालकर फ्राई करे, दो मिनट बाद उसमें टमाटर डालें और टोमैटो प्यूरी डाल कर भूनें।अब सभी मसाले, बिरयानी मसाला,  काली मिर्च, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, दाल मक्खनी मसाला और नमक डालें।अच्छे से मिक्स करें और उसमें उबली दाल व राजमा डालें।मध्यम आंच पर पांच मिनट तक पकाएं, फिर आंच धीमी करें और उसमें क्रीम डालें।सबको मिलाएं और गैस बंद कर दें।क्रीम और कटा हरा धनिया मिलाएं।पुदीना पराठा और नॉन के साथ परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें