फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही सूजी कबाब

Thu, 20 Jun 2013 05:32 PM IST
हाथरस/सुनीता अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

100 ग्राम दही, 50 ग्राम सूजी, एक टी स्पून बेसन, एक टी स्पून गेहूं का आटा, एक कद्दूकस किया हुआ कच्चा आलू, आधा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक, आधी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, आधी चम्मच राई, नमक स्वादानुसार, साबुत लाल मिर्च गार्निश के लिए, रिफाइंड ऑयल तलने के लिए।

विधि
एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दें।
राई और लाल मिर्च छोड़कर बाकी सभी सामग्री को पीस कर पेस्ट बना लें।
फिर अच्छी तरह से फेंट लें।
रिफाइंड गरम हो जाने पर आंच धीमी करके उसमें पेस्ट के कबाब बनाकर डालें।
कबाब को सुनहरा होने तक तलें।
एक पैन में थोड़ा सा रिफाइंड ऑयल डालकर गरम करके उसमें राई और साबुत लाल मिर्च चटकाकर कबाब के उपर छौका लगा दें।
आपके दही सूजी कबाब खाने के लिए तैयार है।

दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के हाथरस शहर की निवासी सुनीता अग्रवाल की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें