फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दही की जलेबी

Thu, 20 Jun 2013 05:28 PM IST
इलाहाबाद/शिल्पी जौहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

500 ग्राम ताजा मीठा दही, 350 ग्राम चीनी, 5 बड़े चम्मच सूजी, 2 बड़े चम्मच अरारोट, 3-4 छोटी इलायची, तलने के लिए घी, कुछ धागे केसर, कुछ बूंदे गुलाब जल।

विधि
दही को कपड़े में बांधकर तीन चार घंटे के लिए या पानी निकल जाने तक लटका दीजिए।
चीनी की एक तार की चाशनी बना कर रख लें तथा उसमें केसर और गुलाब जल मिला दें।
अब दही में अरारोट व सूजी(थोड़ा भूनकर) और इलायची को पीसकर मिलाइए।
अब जलेबी बनाने वाला प्लास्टिक का सांचा लेकर या प्लास्टिक का कोन बनाकर उसमें मिश्रण डालें।
अब घी को गरम करके कोन को दबाते हुए घी में जलेबी का आकार देते हुए मिश्रण डालिए।
मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक जलेबी सेंकिए। उसके बाद चाशनी में डाल दीजिए।
लाजवाब नये ढ़ंग की दही की जलेबियां गर्मा गरम मेहमानों को सर्व कीजिए।

दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर की निवासी शिल्पी जौहरी की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें