सामग्री (चार लोगों के लिए)
350 ग्राम मछली के लंबे टुकड़े, एक चम्मच सिरका।
तैयारी का समयः 15 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट
बैटर के लिए
आधा कप छना मैदा, एक चौथाई कप मक्के का आटा, एक अंडे का सफेद भाग, आधा कप पानी, नमक और मिर्च स्वादानुसार, तेल।
सॉस के लिए
एक बड़ा चम्मच तेल, एक चम्मच बारीक कटा लहसन, दो चम्मच टोमाटो सॉस, दो चम्मच स्वीट चिली सॉस, एक चम्मच रेड चिली सॉस, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चीनी, दो चम्मच अंगूर की वाइन, दो चम्मच पानी।
गार्निशिंग
नींबू के साथ सजाएं।
विधि
सबसे पहले सिरका से मछली के टुकड़ों को धो लें, फिर कपड़े या नैपकीन से उसे अच्छी तरह सुखाएं और अलग रख दें।
उसके बाद कटोरे में आटा और मक्के का आटा डालें। अब उसमें अंडे का सफेद भाग और पानी मिलाकर अच्छी तरह गाढ़ा कर लें। अब उसमें नमक और शिमला मिर्च मिलाकर अच्छी तरह फेंटे।
एक बड़ी कड़ाही में तेल को गर्म करें। अब मछली के टुकड़ों को बैटर में डालकर सुखाएं, गर्म हो रहे तेल में मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह फ्राई कर पेपर पर निकालें।
अब सॉस बनाएं। बड़े नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें और लहसुन तल लें। उसके बाद बची हुए सामग्रियों को एक-एक करके डालें और अच्छी तरह से मिक्स से कर लें। फिर मछली के टुकड़े में मिलाएं, उसके बाद मध्यम आंच पर उसे तब तक पलटते रहें जब तक वह पूरी तरह सॉस में लिपट न जाए।
अब उसे नाश्ते वाले प्लेट में परोस दें और कटे हुए नींबू के साथ सजाकर परोसें।
कोमल की टिप्स
आप मछली के बदले चिकन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।