फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में रफूचक्कर हो गए 1500 मगरमच्छ

Fri, 25 Jan 2013 10:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ कई तरह की परेशानियां लेकर आती है जिससे आम जनता बेहद दुखी होती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि बाढ़ किसी के लिए अच्छी खबर भी लाती है। जी हां दक्षिण अफ्रीका में आई भयंकर बाढ़ करीब 1500 मगरमच्छों के लिए फरारी का मौका लेकर आई। बाढ़ का पानी भरने से ये खतरनाक जानवर भाग निकले।
विज्ञापन


मामला दक्षिण अफ्रीका के मोजांबिक प्रांत का है। यहां काफी दिनों से बाढ़ आ रही है। चारों ओर पानी ही पानी है। ऐसे में खबर मिली कि बाढ़ का पानी रकावेना क्रोकोडाइल फार्म में घुस गया है। जब फार्म का मालिक अपने जानवरों की थाह लेने पहुंचा तो दंग रह गया। बाढ़ के पानी के साथ साथ लगभग 1500 मगरमच्छ फार्म से फरार हो चुके थे।

दरअसल बाढ़ का पानी फार्म को बहा न ले जाए इसके चलते फार्म के गेट खोल दिए गए। ऐसे में पानी के साथ साथ मगरमच्छ भी बहकर बाहर चले गए। फार्म के मालिक और उसके दामाद के अनुसार बगल में बहने वाली लिम्पोपो नदी में कई मगरमच्छ देखकर ही उन्हें पता चला कि माजरा क्या है।
विज्ञापन


आनन फानन में मगरमच्छों की धरपकड़ शुरू हुई। नदी से कई मगरमच्छ पकड़े गए। तभी खबर मिली कि 120 किलोमीटर दूर मुसिना इलाके के एक स्कूल के अहाते में कई मगरमच्छ तैर रहे हैं। फार्म का मालिक तुरंत कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचा और कई मगरमच्छ पकड़े गए।

हालांकि मालिक ने ये चेतावनी पूरे शहर में जारी कर दी है। क्योंकि यह इलाका कुछ ही दूरी पर सामान्य आबादी से भरा है। ऐसे में जनता को मगरमच्छों से परेशानी न हो, इसके लिए अनाउंसमेंच कराया जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें