तैयारी का समयः 20 मिनट
मसाले की तैयारी का समयः 30 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
500 ग्राम मछली के टुकड़ों से कांटे हटा लें, एक चम्मच सिरका।
मेरिनेड (मसाला)
एक बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, एक कच्चा अंडा कोटिंग के लिए, सूखी ब्रेड का चूरा, अच्छी तरह फ्राई करने के लिए तेल।
गार्निशिंग
चिप्स या फ्रेंच फ्राइज से सजाएं और सॉस के साथ्ा परोसें।
विधि
- सबसे पहले सिरके से मछली के टुकड़ों को धो लें। उसके बाद उन्हें कपड़े या नैपकीन से पोछकर सुखा लें और एक बर्तन में रखें।
- मेरिनेड करने के लिए सभी सामग्रियों को मिक्स करें और मुलायम पेस्ट बना लें। उसके बाद सभी मसालों को मछलियों के टुकड़ों पर लगा दें, उसके बाद उन्हें दो से तीन घंटे के लिए किसी ठंडी जगह पर रख दें।
- अब कड़ाही में तेल को गर्म कर लें। उसके बाद प्रत्येक मछली के टुकड़े को कच्चे अंडे में डिप करें और ब्रेड के चूरे में लपेटकर गर्म तेल में उसे अच्छी तरह फ्राई करके गोल्डन ब्राउन करें।
- सर्विस प्लेट पर परोस कर डिश को फ्रेंच फ्राई से सजाएं और सॉस के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप बदलाव के लिए मछली के जगह चिकन के बोनलेस टुकड़े का भी प्रयोग कर सकते हैं।