फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोसे हो या टिक्की, आपके नाश्ते में छिपी है इतनी कैलोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह का नाश्ता हो या शाम के स्नैक्स, अलग-अलग खानपान के हिसाब से अलग-अलग नाश्ते हम सबकी पसंद हैं। ऐसे में जंकफूड से तौबा करते हैं तो देसी स्नैक्स में मौजूद कैलोरी के बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन


जानिए, समोसा, चाट और पोहे जैसे देसी नाश्ते में मौजूद कैलोरी की मात्रा के बारे में, जिनमें छिपी कैलोरी जानने के बाद वजन पर लगाम लगाना आपके लिए और अधिक आसान होगा।

समोसा

आलू भरे गर्मागर्म समोसे स्वाद में कितने भी लज्जतदार हों लेकिन कैलोरी के मामले में ये घाटे का सौदा हो सकते हैं। एक समोसे में करीब 252 कैलोरी होती हैं जो आपके वजन घटाने के कार्यक्रम को फेल करने के लिए काफी है।

ढोकला

ढोकला अपेक्षाकृत हल्का और कम कैलोरी वाला नाश्ता माना जाता है लेकिन अगर यह फ्राइ किया हुआ हो तो यकीनन इसमें कैलोरी अधिक होती हैं।

बाजार में बिकने वाला एक पीस फ्राइड ढोकला 150 कैलोरी लिए होता है।

पोहा

पोहा एक भरपूर नाश्ता है जो न सिर्फ शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी देता है बल्कि स्वाद के लिहाज से भी कम नहीं है।

नाश्ते के लिए एक प्लेट पोहा ही बहुत है यह इस बात से साबित होता है कि एक प्लेट पोहा में 201 कैलोरी मिलती है।

चकली

उड़द दाल और चावल के आटे की बनी चकलियां उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय हैं। एक पीस चकली में करीब 150 कैलोरी होती है इसलिए इन्हें खाते वक्त इनकी संख्या को हल्के में कतई न लें।

पकौड़ा

सब्जियों या पनीर के डीप फ्राइ पकौड़े आप कितने भी खाएं कम लगते हैं। लेकिन एक छोटे से पकौड़े की कैलोरी जौनने के बाद आप इन्हें सीमित मात्रा में ही खाना चाहेंगे।

एक पकौड़े में 76 कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आपने नाश्ते में भरपेट पकौड़े खाए हैं तो कैलोरी का अंदाजा खुद लगाएं।

विज्ञापन

आलू टिक्की

आलू और मसालों से भरपूर डीप फ्राइ टिक्की का स्वाद तो लाजवाब है लेकिन कैलोरी के मामले में यह किसी से कम नहीं है।

एक पीस आलू टिक्की में कम से कम 275 कैलोरी होती है। कम से कम वजन घटा रहे हैं तो इनसे परहेज करना शुरू ही कर दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें