पेट की चर्बी घटाने की कोशिश कर रहे है तो डाइट में एक बदलाव करना शुरू कर दें। हाल में हुए एक शोध में माना गया है कि नियमित तौर पर डाइट में बादाम को शामिल करने से पेट की चर्बी कम करने में आसानी हो सकती है।
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपने शोध में माना है कि बादाम के नियमित सेवन से वजन कम करने, पेट की चर्बी घटाने और दिल के रोगों से बचने में मदद मिलती है।
शोधकर्ताओं का मानना है कि नियमित तौर पर डेढ़ मुट्ठी बादाम के सेवन से सेहत को ये फायदे मिलते हैं।