फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचारी आलू टिक्का

Fri, 12 Oct 2012 04:19 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

मसाला रखने का समयः 1 घंटा
पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
500 ग्राम बड़ा आलू पूरी तरह पका हुआ।

अचारी मसाला के लिए
आधा चम्मच मेथी का दाना, आधा चम्मच कलौंजी, आधा चम्मच सरसों, एक चम्मच सौंफ।

सीजनिंग
आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच अनारदाना पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच हल्दी पाउडर।

मेरिनेड
दो चम्मच तेल, आधा कप कटा हुआ प्याज, दो कटी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच कसा लहसुन, एक चम्मच कसा अदरक, दो चम्मच गाढ़ा दही, एक चम्मच मक्के या चने का ऑटा, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार।
विज्ञापन


गार्निशिंग
प्याज के छल्ले से सजाएं।

विधि
सबसे पहले आलू के छिलके को उतार दें, उसके बाद बड़े चौकोर आकार में उसे काट लें और अलग रख दें।अब कड़ाही में तेल को गर्म करें अब उसमें अचारी मसाला डालें और उसे तब तक अच्छी तरह से फ्राई करें। अब उसमें मसाला डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर अलग बर्तन में रखें।पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भुन लें, अब उसे ठंडा करें और उसे हरी मिर्च, लहसुन और अदरक के साथ ब्लेंड करके पेस्ट बना लें। उसके बाद मिक्स करने वाले बर्तन में उसे डाल दें। उसमें दही, मक्के की आटा या चने का आटा, नींबू का रस और नमक डाल दें। इसमें अचारी मसाला मिलाएं। आचारी मसाले में अब आलू के टुकड़े डाल दें और अच्छे से मिक्स करके एक घंटे के लिए छोड़ दें।ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाएं, उसमें आलू के टुकड़े को सजा लें और दोनों ओर सुनहरा भूरा होने तक ग्रिल करें। अब उसे प्याज के लच्छे से सजाएं और हरी चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें