फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं/12 वीं पास के लिए सरकारी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसएसपीपी यानी हरियाणा परियोजना परिषद के माध्यम से वर्क एजुकेश्ान इंस्ट्रक्टर के पदों पर जो विज्ञप्ति जारी की गई है, उसके तहत एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की जानी है।
विज्ञापन


इस विज्ञप्ति के तहत 1785 वर्क एजुकेश्ान इंस्ट्रक्टर के पदों पर नियुक्ति की जानी है। ये पद सर्व शिक्षा अभ्यियान की वर्क एजुकेशन स्कीम के तहत पार्ट टाइम के तौर पर भरे जाने हैं।

पद और उनकी संख्या

विज्ञापित पदों में वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर संगीत वाद्य के 357 पद, वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर तबला वादक के 357 पद, वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर आर्ट एंड क्राफ्ट के 357 पद, वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर नाटक के 357 पद और वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर नृत्य के 357 पद शामिल हैं।

निर्धारित उम्र

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। राज्य के आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयुसीमा का निर्धारण आवेदन जमा होने की तिथि से किया जाएगा।

आवश्‍ययक अर्हता

शैक्षिक योग्यता के तहत वर्क एजुकेशन इंस्ट्रक्टर पदों के लिए अलग अलग विषयों के हिसाब से अलग अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।

उम्मदवार ने हिंदी अथवा संस्कृत विषय के साथ 10वीं या 12वीं पास की हो। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से उपयुक्त क्षेत्र में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
विज्ञापन

आवेदन की फीस और आखिरी तारीख

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। सामान्य आवेदक को आवेदन की फीस के तहत 400 + 20 रुपये बैंक शुल्क तथा राज्य के आरक्षित वर्ग एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 200 + 20 रुपये बैंक शुल्क चालान के जरिए जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 25 मार्च, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सीडेक मोहाली की वेबसाइट http://recruitment-cdacmohali.in/ अथवा www.recruitment-
cdacmohali.in.पर लॉग ऑन करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें