सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देश्य) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 200 रिक्तियां जारी की गई हैं।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षकि योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर इस पद पर आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 20 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
युवाओं को आकर्षक वेतनमान
आयु सीमा के तहत ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देश्य) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देश्य) के पद पर चयनित उम्मीदवार को 7200-19300 रुपये दिया जाएगा।
यह है शैक्षिक योग्यता
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अलावा सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस की ऑनलाइन सम्मिलित लिखित परीक्षा-सीडब्ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।
इसके तहत इस पद के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 88 अंक निर्धारित है। मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों के लिए साक्षात्कार रोहतक में आयोजित की जाएगी।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए पंजीकरण केवल ऑनलाइन किया जाएगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल, 2014 है।
इन पदों पर पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार सर्व ग्रामीण बैंक की वेबसाइट http://www.hgb.co.in/ पर और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।