फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस के लिए विज्ञप्ति जारी, 2 दिसंबर तक करें आवेदन

Fri, 15 Nov 2013 05:04 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) 2014 के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। रक्षा सेवा से संबंधित विभिन्न कोर्सों में प्रवेश हेतु 9 फरवरी, 2014 को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इन कोर्सों में भारतीय सैनिक अकादमी, देहरादून के लिए 250, भारतीय नौसेना अकादमी, इझीमाला के लिए 40, वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (एसएससी कोर्स, पुरुष) के लिए 175, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (एसएससी, महिला, गैर तकनीकी) के लिए 12 रिक्तियां शामिल हैं।

भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायुसेना अकादमी के लिए कोर्स जनवरी, 2015 में प्रारंभ होगा जबकि अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए कोर्स अप्रैल 2015 में प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


भारतीय सैनिक अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी तथा वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (पुरुष) के लिए केवल ऐसे अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं जिनका जन्म 02 जनवरी, 1992 से पहले का तथा पहली जनवरी, 1996 के बाद का न हो तथा अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (महिला) के लिए ऐसी अविवाहित महिला जिसका जन्म 02 जनवरी, 1990 से पहले तथा पहली जनवरी, 1996 के बाद न हुआ हो।

शैक्षिक योग्यता के तहत भारतीय सैनिक अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय का डिग्री धारक या समकक्ष, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से इंजीनियरी में डिग्री धारक तथा वायु सेना अकादमी के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री (बारहवीं स्तर पर भौतिकी एवं गणित विषयों सहित) या इंजीनियरी के स्नातक हो।

उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला और आरक्षित वर्ग को शुल्क से छूट प्रदान की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए संस्थान की वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर लॉग ऑन करें तथा अन्य आवश्यक जानकारी के लिए वेबसाइट http://upsconline.nic.in/mainmenu2.php पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें