बीबीएयू में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल ‘तरुण उल्लास-2013’ का आज शानदार आगाज हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि देश में 50 प्रतिशत युवा हैं, इनसे ही देश की ताकत हैं इसलिए जरूरी है कि इन्हें बेहतर शिक्षा मिले।
कार्यक्रम की पिक्चर गैलरी के लिए यहां क्लिक करें
राज्य मंत्री का पूरा भाषण युवा शक्ति और उनकी शिक्षा पर फोकस्ड था।
उन्होंने यह भी कहा कि भीम राव अंबेडकर यूनिवर्सिटी युवाओं के भविष्य के लिए अच्छा काम कर रही है, इसलिए वह केंद्रीय सरकार से यूनिवर्सिटी को फंड और अन्य दूसरी सहायता दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
पढ़ें- दम दिखाने को तैयार मेहमान और मेजबान
कार्यक्रम में उनके अलावा कनाडा से आए डॉ. निरंजन भल्ला और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
फेस्टिवल में सबसे अच्छी प्रस्तुति देकर जीत का परचम लहराने के लिए बीबीएयू की टीम के स्टूडेंट्स पूरी तरह तैयार दिखे।
इस दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रतियोगिताओं का दौर जारी है।क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग प्रतियोगिताओं में देश के कई जाने-माने विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स शामिल हैं।
कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...