फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: क्या आप कर सकते हैं सनी लियोनी से शादी?

Sun, 30 Nov 2014 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप सनी लियोनी से शादी करेंगे? जब ये सवाल सड़क पर पुरुषों से पूछा गया तो उनकी हालत ही खराब हो गई। अधिकतर तो इस सवाल का जवाब देने में शरमाते नजर आए।
विज्ञापन


हर कोई इस मामले में सफाई देता नजर आया, कोई सनी को अपनाने को तैयार नहीं था और जो तैयार थे उनके जवाब भी बेहद मासूम थे।

कुछ लड़कों का जवाब था कि,"अरे मेरे घरवाले उसको स्वीकार नहीं करेंगे।" और कुछ ने कहा कि,"शादी कर लूंगा लेकिन घर में नहीं रखूंगा।"

एक ट्रकवाले ने कहा कि,"वैसी फिल्मों में काम किया है तो क्या वो खराब हो गई। वो तो डारेक्टर बोलता है ऐसा करने को।"

एक लड़के ने कहा कि,"क्या हुआ अगर वो पोर्नस्टार है? मैं उससे शादी भला क्यों नहीं करूंगा।"

वीडियो से जुड़ा एक सच और भी बताएंगे लेकिन पहले देखिए ये वीडियो-



11 अक्तूबर 2014 को इस वीडियो को Wtf India नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया था। इसे अभी तक 145,248 बार देखा जा चुका है।

यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो के बारे में लिखा है कि,"हमने कुछ वक्त पहले एक सोशल एक्सपेरीमेंट किया था जिसमें हमने पूछा था कि क्या आप रेप पीड़ित लड़के के साथ शादी करेंगे? कुछ लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया था कि इस देश में हम पोर्न स्टार को स्वीकार कर सकते हैं लेकिन रेप पीड़ित से शादी नहीं कर सकते। इस पर हमने सोचा कि लोगों से पूछा जाए कि क्या वो सनी लियोनी से शादी करेंगे।"
विज्ञापन


अब देखिए वो वीडियो जिसमें पूछा गया था कि क्या वो रेप पीड़ित के साथ शादी करेंगे-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें