फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में बने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हजारों लोगों द्वारा किए गए सामूहिक योग ने नया कीर्तिमान रच दिया है। एक साथ एक जगह पर 35,985 लोगों के योग करने को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सबसे अधिक 84 देशों के लोगों के एक जगह पर योग करने का विश्व कीर्तिमान भी बना है। इस तरह भारत में एक दिन में योग से जुड़े दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि से गदगद केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘यह भारत के लिए गौरव की बात है। हमने एक दिन में दो विश्व कीर्तिमान बनाए हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रविवार को टूट गया 10 साल पुराना रिकॉर्ड

रविवार के आयोजन से पहले तक सबसे बड़े योग कार्यक्रम का विश्व रिकार्ड 19 नवंबर 2005 को ग्वालियर में बनाया गया था। यहां जिवाजी यूनिवर्सिटी के विवेकानंद केंद्र की अगुवाई में 362 स्कूलों के 29,973 छात्रों ने यौगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कीर्तिमान सत्यापन मामलों के ग्लोबल चीफ मार्को सरिगाटी ने कहा कि ‘एर्नस्ट एंड यंग’ ने पूरे कार्यक्रम में शामिल लोगों की संख्या की जांच की।

उन्होंने कहा कि पहली बार रिकॉर्ड बुक में जगह बनाने के लिए किसी योग कार्यक्रम के लिए न्यूनतम मानदंड कम से कम 50 देशों के लोगों का शामिल होना तय हुआ था। राजपथ पर 84 देशों के लोगों ने योग किया। बताया जाता है कि पहले सरकार एक लाख लोगों को राजपथ पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में शामिल करना चाहती थी लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लिए जगह की व्यवस्था करना संभव नहीं था।

इसलिए, सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सके। देश भर में दूरदर्शन के जरिए इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। वहीं देश के गली-मोहल्ले से लेकर विदेशों में भी योग के व्यापक स्तर पर आयोजन की पुष्टि की गई।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। 177 देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। इसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें