फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के चक्कर में ठगा गया पति, पत्नी की गई जान

Mon, 23 Feb 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में चेहरा पहचानो प्रतियोगिता के माध्यम से ठगी का शिकार हुए एक सैन्य कर्मी की पत्नी की सदमा लगने से जान चली गई। सदर बाजार निवासी एक सैन्य कर्मी ने निजी चैनल पर चेहरा पहचानो प्रतियोगिता का शो देखा। सैन्य कर्मी ने चेहरा पहचान कर एसएमएस के माध्यम से जवाब दे दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर फोन आया कि जवाब सही है। जब वह विजेता घोषित किए जाएंगे तो सूचित कर दिया जाएगा। कुछ दिन बाद फोन आया कि उन्हें प्रथम स्थान मिलने पर 12 लाख रुपये का इनाम मिला है।

इस इनाम को पाने के लिए उन्हें टैक्स की कुछ फारमेल्टी पूरी करनी होंगी। इनाम की रकम की लालच में फंसे सैन्य कर्मी ने यह शर्त स्वीकार कर ली। फोन करने वाले ने एकाउंट नंबर देते हुए बारह हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। सैन्य कर्मी ने रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

25 हजार रुपए के सदमें से पत्नी की मौत

एक बार पैसे जमा कराने के बाद फिर फोन आया और रुपये जमा कराने के लिए कहा गया जिस पर सैन्य कर्मी ने फिर रुपए जमा करवाए। तीसरी बार फिर फोन आया कि सेविंग एकाउंट से नहीं बल्कि करंट (चालू) खाते से रुपये जमा करवाएं।

लगातार पैसे जमा कराए जाने पर सैन्य कर्मी को शक हुआ। उन्होंने रुपये जमा करने से इंकार करते हुए बताया कि वह सेना में हैं। यह जानकारी दिए जाने पर दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने सेना की सूचना देने का लालच दिया, जिस पर सैन्य कर्मी ने इंकार दिया।

सैन्य कर्मी ने बताया कि पड़ताल से पता चला कि फोन बिहार से किया जा रहा था। झांसा देकर उससे 25 हजार रुपये झटक लिए गए थे। यह सदमा उनकी पत्नी सह न सकीं। शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें