इस सप्ताह आप अपने परिवार की रुचियों को स्वयं की रुचियों से भी आगे रखेंगे। यदि कार्यस्थल या घर पर आप किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करते है, तो हार ना माने और डट कर उन समस्याओं का सामना करें।
अन्यथा परिस्थिति और भी गंभीर हो सकती है। चन्द्रमा के प्रभाव के चलते आप क्षुब्ध एवं चिंतित महसूस कर सकते है। इसका उपाय है कि आप अपनी दिनचर्या पर काम करे और इसका सही से पालन करे।
वृषः सुख समृद्घि बनी रहेगी
केतु और शुक्र के मिलेजुले सुप्रभाव से इस सप्ताह आप भावनात्मक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। गत सप्ताहों में जिन समस्याओं ने आपको घेरा हुआ था, वे भी दूर होंगी।
इससे आप राहत की सांस ले सकेंगे और आपके जीवन में पुनः समृद्धि बनी रहेगी। इस सप्ताह आप विशेष तौर पर आध्यात्मिकता से जुड़े रहेंगे और प्रार्थनाओं और ईश के ध्यान में शांति प्राप्त करेंगे।
मिथुनः कार्यस्थल में गंभीर रहें
यह सप्ताह घरेलु स्तर पर आपके लिए अच्छा समय लेकर आ रहा है। आप आशावादी विचारधारा के धनि रहेंगे और परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेंगे।
साथी के साथ भी आप वार्तालाप करेंगे और बीती बातों को याद कर इस समय का आनंद लेंगे। आपका अच्छा मूड इस बात का ध्यान अवश्य रखेगा कि इस सप्ताह आपकी हर शाम खूबसूरत रहें।
कार्यस्थल में भी आपको गंभीर रवैया अपनाने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ व्यक्ति है जो आपके काम का श्रेय आपसे छीनने का प्रयास अवश्य करेंगे।
कर्कः लम्बे समय से लटके हुए कार्य का निदान होगा
इस सप्ताह चन्द्रमा के सकरात्मक प्रभाव के चलते आपके व्यक्तिगत जीवन में प्रसन्नता छाई रहेगी। हालाँकि कार्यस्थल में आप आपने काम को लेकर थोड़े विचलित रहेंगे और सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष करेंगे।
किन्तु ऐसी परिस्थिति में आपका परिवार आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उनका सहयोग निरंतर आपको मिलता रहेगा।
लम्बे समय से लटके हुए कार्य का निदान होगा। आपमें से कुछ व्यक्ति अपने पुराने मित्रों से पुनः संपर्क करेंगे और अपने जीवन से इस विकास को देखकर प्रसन होंगे।
सिंहः अच्छा लाभ मिलेगा
इस सप्ताह आप अपने जीवन के सभी स्तरों पर विकास देख संतोष महसूस करेंगे। एक महत्त्वपूर्ण व्यवसायिक कार्य को स्वीकृति मिलने से आप अच्छा लाभ भी कमा सकेंगे।
रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। इससे आपके तनाव में कुछ कमी आएगी और आप राहत महसूस करेंगे। आपमें से अधिकांश व्यक्ति इस समय बड़े से बड़े, या अधिक से अधिक कार्य को अपने परिश्रम से पूरा कर सकेंगे
कन्याः सुखद समाचार सुनने को मिलेगा
इस सप्ताह आप अपने परिजनों की बीच हुई अनबन को समाप्त करने का बेड़ा उठाएँगे। अपने शांत स्वभाव और तार्किक क्षमता से आप इन मसलों को सुलझाने में सफल हो सकेंगे।
सूर्य के सुप्रभाव से यह सप्ताह आपके लिए उत्तम रहेगा। इस सप्ताहांत आपको एक सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। यह पूरा सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा और आप हर छोटे बड़े पलों का आनंद उठाएँगे।
तुलाः प्रसन्नचित्त मूड में रहेंगे
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही उत्तम रहेगा क्योंकि इस पूरे समय में आप प्रसन्नचित्त मूड में रहेंगे। सूर्य और शुक्र के मिलेजुले प्रभाव के चलते आप वेगमय गति से आगे बढ़ते रहेंगे।
आपको इस बात का आभास भी नहीं होगा किन्तु आप अपने कार्यस्थल में अपनी सकारात्मकता के बल पर उम्दा प्रदर्शन करेंगे। जो भी दायित्व आपको सौंपे जाएंगे, आप उन्हें पूर्ण करेंगे। सभंव है कि आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा के लिए निकल पड़े।
वृश्चिकः काम का दबाव बढ़ेगा
कार्यस्थल में अतिरिक्त दायित्वों के चलते इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए कठिन हो जाएगा।
पहले से ही निर्धारित यात्रा को आपको स्थगित करना होगा क्योंकि आपको काम के सिलसिले में एक महत्त्वपूर्ण सम्मलेन में जाना पड़ेगा।
हालाँकि इससे आपके प्रेम जीवन में ख़ास प्रभाव नहीं पड़ेगा। चन्द्रमा और बुध की दशा यह संकेत देती है कि आप इस समय गंभीर विपरीत परिस्थियों में सहजता से काम लेंगे और स्थिति को अपने काबू में ले लेंगे।
धनुः लाभ कमा सकेंगे
इस सप्ताह चन्द्रमा के अनुसार आप अपने जीवन के सभी स्तरों पर हो रहे विकास से आत्मसंतुष्ट रहेंगे।
एक अतिमहत्वपूर्ण व्यवसायिक कार्य को स्वीकृति मिलेगी और आप इससे लाभ भी कमा सकेंगे।
इससे स्वाभाविक तौर पर आपका तनाव कुछ कम होगा। आपमें से अधिकांश व्यक्ति अपने सभी कार्यों को संपन्न कर सकेंगे।
रोमांटिक स्तर पर आपके साथी कुछ ऐसा आश्चर्यजनक करेंगे जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जाएगी।
मकरः हानि होने के प्रबल आसार है
इस सप्ताह आपके जीवन के सभी पहलुओं में विकास तो होगा किन्तु मंद गति से। इस समय यदि आप अपने करियर से सम्बंधित कोई निर्णय लेना चाहते है तो यह आपके लिए हितकारी होगा।
हालाँकि व्यवसायियों के लिए यह समय निवेश करने के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि हानि होने के प्रबल आसार है।
कार्यभार के चलते अपने स्वास्थय के साथ खिलवाड़ ना करे। खानपान का विशेष ध्यान रखे। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जाने का विचार बना सकते है।
कुंभः चिंता परेशानियों से मुक्ति मिलेगी
इस सप्ताह बुध और मंगल के प्रताप आपके एक पुराने कानूनी मामलें का परिणाम आ सकता है।
इस मामले में आप बहुत ही चिंतित व तनावग्रस्त रह चुके है किन्तु अब इसका परिणाम आपके हित में आने से आप राहत की सांस लेंगे।
पुनः आपके जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी और आप अपने घर-परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे। मानसिक और भावनात्मक, दोनों ही तौर से अब आपको सब कुछ भूल कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
मीनः धैर्य से काम लें विरोधियों की चाल नाकामयाब होगी
इस सप्ताह आप शुक्र और सूर्य के मिलेजुले प्रभाव से उन व्यक्तियों के प्रहारों से बचे रहेंगे जो आपको हानि पहुंचाना चाहते है।
यहाँ तक कि आपको अपनी तरफ से उनके विरुद्ध कुछ भी करने कि आवश्यकता नहीं है। व्यवसायिक तौर पर इस सप्ताह के आरम्भ से ही आप संघर्ष करते दिखेंगे किन्तु यह एक अस्थायी दौर है जो जल्द ही गुज़र जाएगा।
संयम से काम ले और स्थिति चाहे कितनी भी विपरीत हो, अपना आप ना खोए। अन्यथा परिस्थितियां और भी गंभीर ही सकती हैं जो आपके लिए ही हानिकारक होगी।