फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सेल्फी लेने वाले पीएम जमाखोरी और भ्रष्टाचार पर मुंह नहीं खोलते'

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें मौनेंद्र मोदी नाम से संबोधित किया और कहा कि मनमोहन सिंह को मौन प्रधानमंत्री कहने वाले नरेंद्र मोदी आज स्वयं मौनेंद्र मोदी बन गए हैं।
विज्ञापन


एएमयू गेस्ट हाउस नंबर 2 में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेल्फी लेने वाले प्रधानमंत्री जमाखोरी, भ्रष्टाचार एवं देश की ज्वलंत समस्याओं पर मुंह नहीं खोलते। देश को महंगाई की आग में झोंकने वाले जमाखोर भाजपा के स्ट्रांग सपोर्टर हैं। बहुगुणा कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा के पिता रामदुलारे शर्मा की तेरहवीं में शामिल होने अलीगढ़ आई थी।

जोशी ने कहा कि सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज सिंह, रमन सिंह समेत भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। गुजरात के हार्दिक पटेल के आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि हार्दिक के आंदोलन से गुजरात मॉडल की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगा के प्रचार में 250 करोड़ रुपये फूंक दिए

हार्दिक पटेल की आवाज वहां के जनमानस की आवाज है। वहां सेना बुलानी पड़ी और 11 लोगों को मार दिया गया। परंतु प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार स्लोगन की सरकार है। उन्हें शासन करना नहीं आता है।

कोई गंभीर मसला आता है तो धार्मिक आधार पर आंकड़ा पेश कर भावनाएं भड़काने का प्रयास किया जाता है। छलावे की राजनीति को जनता समझने लगी है। इस सरकार ने योगा के प्रचार में 250 करोड़ रुपये फूंक दिए। हमारी नीति थी कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चलेगी। एक महीने में पाकिस्तान ने सौ से अधिक बार सीज फायर का उल्लंघन किया है और दर्जनों सैनिक मारे गए।

जनता को समझ में नहीं आ रहा है कि कहां गया 26/11 का गुस्सा और 56 इंच का सीना। बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार पर भी प्रहार किया और कहा कि कानून व्यवस्था एवं पावर संकट से उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें