फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनिवासन की बेटी से लव मैरिज, जानिए कौन है मयप्पन

Wed, 04 Jun 2014 03:51 PM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के मामले में एक और दामाद विवादों के घेरे में है।
विज्ञापन


ये बीसीसीआई चीफ श्रीनिवासन के हाईप्रोफाइल दामाद हैं-गुरूनाथ मयप्पन; जिनका नाम अब हर कोई जान चुका है।

फेमस बाप के बेटे हैं मयप्पन
38 साल के गुरूनाथ मयप्पन साउथ की फिल्मों के हाईप्रोफाइल प्रोड्यूसर फैमिली से हैं। उनके पिता ए वी एम बालासुब्रमनियम साउथ की फिल्मों के फेमस फिल्म मेकर रहे हैं।

मयप्पन के दादा ए वी मयप्पन तमिल सिनेमा की बड़ी हस्तियों में से एक थे, जिन्होंने एवीएम प्रोडक्शंस की स्थापना की जो भारत के पुराने स्टूडियो में से एक है।
विज्ञापन


चर्चा में रहना पसंद नहीं मयप्पन को
मयप्पन के पिता और दादा भले फेमस रहे हों लेकिन मयप्पन फेम से दूर भागते हैं। वे बहुत ज्यादा चर्चा में रहना पसंद नहीं करते। लेकिन आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में नाम फंसने के बाद वो आखिर फेमस हो ही गए।

लोग कहते हैं उनको प्रिंस गुरूनाथ
मयप्पन के नजदीकी लोग उनको प्रिंस गुरूनाथ के नाम से बुलाते हैं।

मयप्पन कैसे बने पावरफुल दामाद
श्रीनिवासन की बेटी से की थी लव मैरिज: श्रीनिवासन की बेटी रूपा से मयप्पन ने प्यार किया। रूपा और मयप्पऩ की जाति अलग थी। जब दोनों ने शादी का फैसला लिया तो श्रीनिवासन प्यार के बीच दीवार बन कर खड़े हुए।

श्रीनिवासन ने बेटी के अंतरजातीय विवाह का विरोध तो किया लेकिन मयप्पन उनके दामाद बनने में कामयाब रहे। शादी के बाद ससुर जी भी मयप्पन को पसंद करने लगे।

स्कूल से निकाले गए थे मयप्पन
गुरूनाथ मयप्पन जब स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे तो उनको एक बार वहां से निकाल दिया गया था।

अंधविश्वासी और गोल्फ के शौकीन हैं मयप्पन
मयप्पन के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत अंधविश्वासी हैं। वह गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। उनकी बीवी रूपा को भी गोल्फ खेलना पसंद है। उनको मोटर रेसिंग का भी शौक है।

करोड़ों के समुद्री जहाज के मालिक
मयप्पन के पास सैर-सपाटे के लिए निजी समुद्री जहाज है जिसकी कीमत 9 करोड़ है।

विनम्र भी, सख्त भी
मयप्पन को जानने वाले कहते हैं कि वह बहुत विनम्रता और शालीनता से मुस्कुराते हुए बात करते हैं। लेकिन जब बिजनेस के फैसले लेने हो तो उस समय वह बेहद सख्त हो जाते हैं।
विज्ञापन


पिता और ससुर का कारोबार संभालते हैं मयप्पन
मयप्पन अपने पिता के एवीएम प्रोडक्शंस एंड एंटरटेनमेंट, एवीएम स्टूडियो और एवीएम कंस्ट्रक्शंस के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

एवीएम स्टूडियो देश के सबसे पुराने स्टूडियो में से एक है जो हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्में बनाती हैं। वह एवीएम कंस्ट्रक्शंस के जरिए रियल स्टेट का कारोबार भी करते हैं।

ससुर श्रीनिवासन ने अपनी आईपीएल टीम की कमान दामाद मयप्पन को दे रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें