अरविंद केजरीवाल को गणतंत्र दिवस परेड में न बुलाने पर सवाल खड़े कर रही आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को उनकी प्रतिद्वंदी नुपुर शर्मा ने करारा जवाब दिया है।
भाजपा की प्रत्याशी नुपुर ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक व्यक्ति (केजरीवाल) जो लोगों से गणतंत्र दिवस का बायकॉट करने के लिए कह रहा था आज वो ही खुद को उस आयोजन में न बुलाए जाने से खफा है, ये बड़े कमाल की बात है।
नुपुर ने केजरीवाल और उनकी पार्टी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर आप संविधान का सम्मान नहीं करेंगे तो आपको क्यों यहां बुलाया जाए। नुपुर के अलावा उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल को निशाने पर ले लिया है।
वहीं इस संबंध में किरण बेदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निमंत्रण जबरदस्ती नहीं मांगे जाते। मुझे निमंत्रण दिया गया था तो मैँ चली गई। उन्होंने भी केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह हर चीज पर अपनी मर्जी थोपते हैं।
Some1 who opening asks ppl to boycott Republic Day is nw talking abt nt being invited to parade?: Nupur Sharma (BJP) pic.twitter.com/HxUXfIPG6j— ANI (@ANI_news) January 26, 2015