बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने रविवार को एक और विवादास्पद बयान दिया। मुंगेर जिले के तारपुर में आयोजित किसान-मजदूर सम्मेलन में उन्होंने कहा कि नक्सली क्या गलत कहते और करते हैं।
मांझी बोले कि वह नक्सलियों के साथ हैं। वे मानते हैं कि ठेकेदारों ने लूट मचा रखी हैं। ऐसे ठेकेदारों से लेवी वसूलना कहीं से गलत नहीं है। मांझी ने नक्सलवाद की समस्या की चर्चा करते हुए कहा कि गरीब मजदूर ही नक्सलवाद की ओर अग्रसर होते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पचास लाख तक की योजनाओं की ठेकेदारी में आरक्षण पर उनके सहयोगियों में अभी सर्वसहमति नहीं है, फिर भी इस प्रस्ताव को मूर्तरूप देने का प्रयास करेंगे।