फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में तोड़फोड़-पथराव, एसओ समेत 15 घायल

Mon, 05 Jan 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवती (बलिया)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में बलिया के रेवती में स्कार्पियो लूट और चालक की हत्या के एक आरोपी के थाने से फरार होने पर लोग उग्र हो गए। पुलिस पर बदमाश को भगाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की। जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिंग की तो भीड़ ने 45 मिनट तक थाने को चारों तरफ से घेर कर पथराव किया।
विज्ञापन


इसमें एसओ शिवमंगल सिंह सहित तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सरकारी जीप और थाने में खड़ी बाइकें  भी तहस-नहस कर दी। जवाब में पुलिस के लाठीचार्ज में 12 लोग जख्मी हुए।

बाद में डीएम, एसपी और जिला मुख्यालय व आसपास के थानों से पहुंची फोर्स ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। शहर में शांति के लिए पीएसी के जवानों और पुलिस कर्मियों ने मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्र भीड़ ने किया पथराव

बलिया निवासी भीम, चंदन खरवार और बिहार निवासी छोटू यादव ने 29 दिसंबर को साईं मोहल्ले की रहने वाली हसीना खातून की स्कार्पियो किराये पर ली थी। आरोप है कि तीनों ने चालक बृजेश की हत्या कर शव आरा के पास रेलवे लाइन पर रख दिया। इसके बाद स्कार्पियो को नया भोजपुर ले आए। इसी दौरान हसीना के परिवार वाले वाहन खोजते हुए मिस्त्री के पास पहुंचे और उसके यहां गाड़ी दिखने पर बिहार पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस ने मिस्त्री के गैराज से लूटकांड के आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर स्कार्पियो कब्जे में ले ली।

इस बीच शनिवार को बलिया में पुलिस ने चंदन और भीम को जिले के दो स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम छोटू यादव को बिहार से रिमांड पर ले आई। आरोपियों से पूछताछ चल रही थी कि रविवार सुबह आरोपी भीम थाने से फरार हो गया। लोगों ने भीम को भगाने में पुलिस का हाथ बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर तोड़फोड़ की।

बलिया के एसपी राजूबाबू सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों में से एक सुबह शौच करने के दौरान फरार हो गया। इसी बीच यह अफवाह फैला दी गई कि आरोपी को पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद थाने में भीड़ जुट गई। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी कि भीड़ उग्र हो गई और पथराव करने लगी। घटना में कोई भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें