फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आईं मोदी और जासूसी वाली युवती की तस्वीरें

Fri, 29 Nov 2013 02:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में एक लड़की की जासूसी मामले में टेप रिलीज करने वाली इनवेस्टिगेटिव वेबसाइट 'गुलेल' ने अब अपनी वेबसाइट पर ऐसी तस्वीरें डाली हैं जिसमें मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उस युवती के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


वेबसाइट ने भाजपा के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लड़की को पहले से जानते थे।

वेबसाइट पर अक्तूबर 2005 में आयोजित हुए 'कच्छ शरद उत्सव' के करीब दर्जन फोटो डाले गए हैं। इनमें एक फोटो में नरेंद्र मोदी उस युवती के साथ बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन फोटो में नरेंद्र मोदी कच्छ जिले के तत्कालीन कलेक्टर प्रदीप शर्मा के साथ भी हैं। वेबसाइट पर लड़की का नाम बदलकर बताया गया है।

क्या है मामला
वेबसाइट गुलेल और कोबरा पोस्ट ने 15 नवंबर को कुछ टेप रिलीज कर जिसमें नरेंद्र मोदी के करीबी अमित शाह पर अपने 'साहेब' के लिए बंगलूरू की एक आर्किटेक्ट युवती की अहमदाबाद में जासूसी कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उन्होंने प्रेस क्लब में तत्कालीन एटीएस एसपी जीएल सिंघल और शाह की बातचीत का कथित ऑडियो जारी किया गया था।


















(फोटा साभार: गुलेल)

शाह और सिंघल की बातचीत के मुताबिक लड़की की हर जगह जासूसी की गई थी। उसे जिम, एयरपोर्ट, हवाई यात्रा और अस्पताल में भी ट्रैक किया गया था। कांग्रेस का कहना था कि शाह के साहेब नरेंद्र मोदी ही हैं।

भाजपा ने इससे इनकार किया है। इसके बाद युवती के पिता ने बयान दिया था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी से पारिवारिक रिश्तों के चलते अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कहा था और उन्हें इस मामले की जानकारी थी।

युवती को पहले से जानते थे मोदी
बृहस्पतिवार को जारी किए गए फोटोग्राफ्स इसलिए डाले गए हैं ताकि साबित हो सके की मोदी उस युवती को साल 2005 से जानते थे।

गुलेल के मुताबिक उनकी फोटोग्राफ्स भाजपा और युवती के पिता प्रेमलाल सोनी के उस दावे को खारिज करते हैं जिसमें कहा गया था कि केवल प्रेमलाल ही मोदी को जानते हैं। युवती की साल 2009 में जासूसी होने से पांच साल पहले से मोदी युवती को जानते हैं।

वहीं, प्रदीप शर्मा ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी की युवती से निकटता के कारण ही उन्हें निलंबित किया गया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पूरी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें