फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताजी से जुड़ी 64 फाइलें सार्वजनिक करेगी 'दीदी' की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ी 64 गोपनीय फाइलों को सार्वजनिक करने का फैसला किया है। यह फाइलें लंबे अरसे से राज्य सरकार के पास पड़ी थीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अगले शुक्रवार यानी 18 सितंबर को इन फाइलों को सार्वजनिक करेंगी।

नेताजी के परिजनों के अलावा कई अन्य संगठन इनको सार्वजनिक करने की मांग करते रहे हैं। ममता बनर्जी ने बताया कि उन फाइलों को संरक्षित कर कोलकाता पुलिस संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा और उसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

राज्य सरकार के पास रखी नेताजी से संबंधित तमाम 64 फाइलें कोलकाता पुलिस अभिलेखागार को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

डिजिटल स्वरूप में संरक्षित होंगी फाइलें

ममता ने कहा कि इन फाइलों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित किया जाएगा। वर्ष 1937 से 1947 के बीच की इन तमाम फाइलों को डिजिटल स्वरूप में बदलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को राष्ट्रीय हीरो नेताजी के बारे में पता चलना चाहिए।

हमें नेताजी की जन्म तिथि के बारे में तो जानकारी है, लेकिन हम उनके निधन के बारे में कुछ नहीं जानते। लोगों को नेताजी के जीवन के आखिरी दिनों के बारे में जानकारी हासिल करने का हक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें