फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का सच, 2 महीने में एक बार धुलता है कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रा के दौरान कभी-कभी रेलवे के कंबल की बदबू ने आपको भी परेशान किया होगा। दरअसल ये कंबल दो महीने में केवल एक बार ही धोए जाते हैं। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने खुद यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


राज्यसभा में शुक्रवार को प्रश्न काल के दौरान कई सदस्यों ने रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों में दिए जाने वाले बिस्तर की गुणवत्ता तथा स्वच्छता को लेकर सवाल पूछे।

इस पर सिन्हा ने बताया कि बेडशीट, बेड रोल और तकियों के कवर को हर दिन धोया जाता है, जबकि कंबल के साथ ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

सिन्हा ने कहा यह है अच्छी सलाह

राज्यसभा के सभापति हामिद अंसारी ने इस पर पुरानी व्यवस्था को अच्छा बताया, जब यात्री अपना बिस्तर साथ लेकर जाते थे। कांग्रेस के एक सांसद ने भी इसका समर्थन किया और पूछा कि क्या मंत्री इसकी अनुमति देंगे।

जवाब में सिन्हा ने कहा कि यह एक अच्छी सलाह है और यदि यात्री पुरानी व्यवस्था को अपनाना चाहते हैं तो रेलवे को इससे परेशानी नहीं है।

उन्होंने बताया कि विभाग के पास 41 मशीनीकृत लॉन्ड्री हैं। अगले दो साल में इनकी संख्या 25 और बढ़ाने की योजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें