डीआईजी शिवसागर सिंह ने रविवार को एसपी आफिस, पुलिस लाइन, पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद कटरा और मड़िहान थाने का वार्षिक मुआयना किया।
मड़िहान थाने के दरोगा के सर्विस रिवाल्वर न खोल पाने पर उन्होंने फटकार लगाई। मुंशी के एके 47 तत्काल खोल देने पर उसे सौ रुपये का पुरस्कार दिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र रविवार की सुबह दस बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत अन्य कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।