फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के वो लाल, जिन्होंने लहराया AIPMT में परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी की परीक्षा में जुड़वां भाईयों ने भी बाजी मारी है। मेरठ के शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी डॉ. राजीव मलिक के जुड़वां बेटे लव मलिक ने 30 वीं और कुश मलिक ने 22 वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों का जन्म 6 फरवरी 1998 को हुआ था।
विज्ञापन


सेंट मेरीज स्कूल से इसी साल दोनों ने 12 वीं की परीक्षा पास की थी। जुड़वां बेटों का एक साथ चयन होने पर पिता राजीव मलिक और मां अर्चना की खुशी का ठिकाना नहीं है।

घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने कहा कि बचपन से ही दोनों में पढ़ाई को लेकर होड़ लगी रहती थी। डॉ. राजीव भारत हॉस्पिटल के सहमालिक और जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं।
विज्ञापन

परिवार के कई सदस्य डॉक्टर

इनका बड़ा पुत्र भी लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों के अनुसार लव मलिक ने फिजिक्स में 180 में से 155, केमिस्ट्री में 180 में से 150 बायोलॉजी में 360 में से 351 अंक प्राप्त किए हैं।

वहीं, कुश ने फिजिक्स में 180 में से 155, केमिस्ट्री में 180 में से 150 बायोलॉजी में 360 में से 355 अंक प्राप्त किए हैं। डॉ. राजीव मूल रूप से उत्तराखंड के ब्रह्मपुर गांव के हैं। परिवार के कई सदस्य डॉक्टर हैं। बायोकैम कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक करमवीर सिंघल और परमवीर सिंघल ने इस पर खुशी जताई है।

परीक्षा परिणाम में अनुराधा ने 36वीं रैंक हासिल

ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में शहर की बिटिया अनुराधा पंडित ने 36वीं रैंक हासिल कर सहारनपुर के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिटिया की इस बड़ी उपलब्धि से हर कोई खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है।
 
बसंत विहार निवासी ऋषभ शर्मा की बेटी अनुराधा शर्मा ने आशा माडर्न स्कूल से इसी साल 12वीं करने के साथ ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट में हिस्सेदारी की थी। सोमवार दोपहर घोषित हुए परीक्षा परिणाम में अनुराधा ने 36वीं रैंक हासिल की। पहले प्रयास में ही बिटिया की ओवर ऑल 36वीं रैंक आने से अनुराधा के परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। खुशी से गदगद सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर हर्ष जताया।
 
अनुराधा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए उसने प्रतिदिन आठ से 15 घंटे तक तैयारी की है। उसने बताया कि 25 जुलाई को देहरादून में परीक्षा दी तो अहसास होने लगा था कि अच्छी रैंक आ जाएंगी, लेकिन इतनी अच्छी रैंक आने की दूर तक भी उम्मीद नहीं थी। आगे की पढ़ाई करने के लिए अनुराधा की पहली पसंद दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज या लेडी हार्डिंग कॉलेज है।

बिटिया ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता ऋषभ शर्मा और माता मनोकामना शर्मा को दिया। बहन की इस उपलब्धि पर आशा माडर्न स्कूल में कक्षा दस में पढ़ने वाले भाई घनश्याम पंडित और कक्षा दो में पढ़ने वाली बहन जहानवी पंडित ने भी मुंह मीठा कर हर्ष जताया। परीक्षा के समय अनुराधा को कोचिंग देने वाले शिक्षक शाहिद अंसारी और विपुल गर्ग, हिमांशु गर्ग आदि ने भी मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एआईपीएमटी में मेरठ की मनु चौधरी की 87 रैंक

एआईपीएमटी (ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट) में मेरठ के होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। मेरठ की मनु चौधरी ने ऑल इंडिया में 87वीं रैंक हासिल कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

परिवार में खुशी का माहौल है। मूलरूप से बागपत के पुसार गांव निवासी मनु अपने गांव की पहली डॉक्टर होंगी। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक छात्र सफल हुए हैं। किसी ने पहले प्रयास में तो किसी ने दूसरे में कामयाबी पाई है।
 
मनु चौधरी का परिवार दिल्ली रोड स्थित वृंदावन एंक्लेव में रहता है। पिता रविंद्र चौधरी का दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप है। मनु की पढ़ाई राजस्थान के बिट्स पिलानी कैंपस स्थित बिरला बालिका विद्यापीठ से हुई। वहीं पर एलंस कोचिंग इंस्टीट्यूट से कोचिंग ली।

तैयारी के लिए एक साल ड्रॉप किया। 12वीं के साथ भी टेस्ट दिया, लेकिन पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली। 12वीं में 90.8 प्रतिशत नंबर थे। विभिन्न कोचिंग इंस्टीट्यूट के दावों के मुताबिक 50 से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें