फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएस-2014 प्री का रिजल्ट घोषित

Sat, 27 Sep 2014 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2014 का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया। कुल 579 पद के लिए तकरीबन 12 हजार अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा पांच नवंबर से होगी।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। पीसीएस-2014 के लिए कुल 388466 आवेदन पहुंचे थे। तीन अगस्त को हुई प्रारंभिक परीक्षा में 215514 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

एग्जीक्युटिव पदों के लिए 11310 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए हैं। एग्रीकल्चर ग्रुप के पदों के लिए 856 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। एक अभ्यर्थी का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


सचिव जगदीश प्रसाद ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्राप्तांक आदि आयोग की वेबसाइट पर चार सप्ताह के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। इस संबंध में जनसूचना अधिकार के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें