गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खुद को ‘हिंदू राष्ट्रवादी’ कहने संबंधी बयान का शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने भाजपा से जदयू के अलग होने को एक गलत फैसला करार दिया।
पार्टी के दोबारा तैयार किए गए कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान उद्धव ने कहा कि मोदी ने खुद को हिंदू कहकर कोई गलती नहीं की है।
अगर कोई गलती हुई है, तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से हुई है, जिन्होंने धर्म निरपेक्षता के नाम पर भाजपा का साथ छोड़ दिया। वैसे भी खुद को हिंदू कहना कोई अपराध नहीं है। भला यह कहना कि आप हिंदू हैं, कब से इस देश में गलत हो गया?