फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुण जेटली की जासूसी में दो और गिरफ्तार

Tue, 19 Feb 2013 11:39 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के प्रयास के मामले में दिल्ली पुलिस ने दो और जासूसों को गिरफ्तार किया है। अनुराग सिंह और नीतिश सिंह नाम के इन जासूसों को पूछताछ के लिए स्पेशल सेल ऑफिस बुलाया गया था।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी कनॉट प्लेस में डी डिटेक्टिव नाम से एजेंसी चलाते हैं। पुलिस ने दोनों को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक चार लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने देहरादून और नोएडा के दो नेताओं से पूछताछ की है।

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि कॉल डिटेल मामले में अभी तक दोनों नेताओं की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। श्रीवास्तव ने बताया कि सिपाही अरविंद डबास ने जेटली के अलावा और किसी नेता या बड़े अधिकारी की कॉल डिटेल निकलवाने का प्रयास नहीं किया था। गिरफ्तार जासूस अनुराग डिफेंस कॉलोनी और नीतिश सिंह उत्तम नगर में रहता है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुराग नेता अमर सिंह की फोन टैपिंग मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। तब यह दो से ढाई महीने जेल में रहा था। अनुराग और नीतिश का पहले गिरफ्तार हो चुके जासूस नीरज से कोई लेना-देना नहीं है। नीरज की अलग डिटेक्टिव एजेंसी है। डबास दोनों को कॉल डिटेल निकालकर देता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डबास का नोएडा के सेक्टर 57 में मारुति का अधिकृत सर्विस सेंटर है। वह परिवार का अकेला बेटा है और पुश्तैनी जमीन जायदाद भी काफी है। इसके बावजूद वह चंद रुपयों के लिए दिल्ली पुलिस की वर्दी पर दाग लगा रहा था। गिरफ्तार जासूस किसी नंबर की कॉल डिटेल निकालने के लिए सिपाही को 1500 से 2000 रुपये देते थे।

नौ महीने से निकलवा रहा था कॉल डिटेल
सिपाही करीब नौ महीने से कॉल डिटेल निकलवा रहा था। दो महीने से कॉल डिटेल निकलवाने का सिलसिला तेज हो गया था। ज्यादातर नंबरों की कॉल डिटेल वैवाहिक मामलों के लिए निकलवाई गई थी। बताया जा रहा है कि सिपाही अब तक 15 से 20 कनेक्शनों की कॉल डिटेल निकलवा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें