फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
इजाज के बाद पाकिस्तानी जासूसों को दबोचे जाने का सिलसिला अब भी जारी है। बुधवार देर रात भारत-पाक सीमा के नजदीक जोधपुर जिले से दो पाकिस्तानी जासूसों को पुलिस ने धर लिया है।
विज्ञापन


इन दोनों जासूसों से पूछताछ जारी है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने भारतीय सेना और बीएसएफ से जुड़ी कई सामरिक महत्व की सूचनाएं लीक की हैं।

सूत्रों के मुताबिक दोनों जासूस सैन्य गतिविधियों के बारे में भी जासूसी कर रहे थे और इन जासूसों ने भारतीय सेना के हाल ही में हुए सैन्य अभ्यास से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी भी पाकिस्तान भेजी है। जयपुर में इनसे खुफिया विभाग पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन

एक जासूस पूर्व फौजी

दोनों की पहचान रोला गांव निवासी दीने खान उर्फ दीना गमना और सेतुसर हाल निवासी इलमदीन के रूप में हुई है। शक होने पर उनके फोन सर्विलांस पर लगा दिए गए थे।

जासूसी की पुष्टि होते ही दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। मोबाइल फोन और वह सिम भी बरामद कर लिया गया है, जिससे वे पाकिस्तान बात किया करते थे।

पूछताछ में पता चला है कि  इलमदीन 1979 से 1985 तक सेना में नौकरी कर चुका है। यही नहीं उसके परिवार में एक चचेरा भाई भी फौज की नौकरी कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें