कर्नाटक के गुलबर्ग में हैदराबाद से पुणे जा रही दूरंतो एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में 2 लोगों की मौत और 7 लोगों के घायल होने की खबर भी है।
विज्ञापन
हैदराबाद से पुणे के लिए जा रही यह दूरंतो एक्सप्रेस रात करीब 2.15 पर पटरी से हुई।
यह घटना गुलबर्ग जिले के मरतूर स्टेशन के पास हुई। मौत और घायलों की संख्या पर वहां मौजूद लोगों का कहना है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे पर दुख जताया है और कहा कि इसकी जांच होगी। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर NDRF की दो टीमें भेज दी गई हैं।