फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से टकराई ट्रेन, 12 की मौत, सैकड़ों घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस सोमवार सुबह संतकबीरनगर के चुरेब स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन


ट्रेन के छह कोच एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। हादसे में गोरखधाम एक्सप्रेस के ड्राइवर समेत 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 90 से अधिक घायल हैं।

अभी रेलवे ने किसी के मरने की पुष्टि नहीं की है। डीएम संतकबीरनगर भरतलाल राय ने 12 लोगों के मरने की बात स्वीकार की है।

एक ही ट्रैक से निकलनी थी दोनों ट्रेन

हादसाग्रस्त ट्रेन में सवार संतकबीरनगर के रहने वाले प्रमोद चौधरी ने बताया कि हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।

बस्ती से छूटने के बाद गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखपुर की ओर बढ़ रही थी। खलीलाबाद रुकना था। इसी बीच चुरेब स्टेशन से गाड़ी को रनथ्रू निकलना था लेकिन वहां पहले से खड़ी मालगाड़ी के ट्रैक पर ही पहुंचने के कारण हादसा हो गया। गोरखधाम एक्सप्रेस मालगाड़ी में पीछे से जा घुसी।

बारह बजे तक नहीं पहुंची रेलवे की राहत टीम

गोरखपुर आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस का हादसा सोमवार सुबह 10..30 बजे हुआ लेकिन रेलवे की राहत टीम 12 बजे तक चुरेब स्टेशन पर नहीं पहुंची।

इस बीच संतकबीरनगर के डीएम और प्रशासनिक अफसर और अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थीं। वहीं मदद के लिए एसएसबी की टीम भी पहुंच गई है। वहीं गोरखपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को खाली करा दिया गया है।

हादसे के बाद खलीलाबाद, मनकापुर, बस्ती, गोंडा स्टेशनों पर ट्रेनों को रोक दिया गया है।

गोरखपुर और गोंडा से रेलवे की राहत टीम भेजी गई है। इस बीच क्षतिग्रस्त बोगियों से किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका था।

हादसे पर मोदी ने व्यक्त किया खेद

इस बीच नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके गोरखधाम एक्प्रेस रेल हादसे में हताहत होने वाले लोगो और उनके परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की है।

उन्होंने कैबिनेट सचिव से रेल हादसे की जानकारी ली।

नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट सचिव को हादसे का पूरा ब्यौरा लेने और जल्द से जल्द घायलों को सुविधाएं मुहैया करने के आदेश दिए।

यात्रा मार्ग में निरस्त

दुर्घटना के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों को उनके यात्रा मार्ग में ही निरस्त कर दिया गया तथा कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है--

1. 15203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस की यात्रा गोरखपुर में समाप्त कर उसे 15204 एक्सप्रेस के रूप में गोरखपुर से बरौनी के लिये चलाया जायेगा। इन गाड़ियों की यात्रा गोरखपुर से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।

2. 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोण्डा में निरस्त कर दिया गया है और यह गाड़ी गोण्डा-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

3. 12532 लखनऊ-गोरखपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस को बस्ती में निरस्त किया गया है और यह गाड़ी बस्ती-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

1. 15609 न्यू तिनसुकिया-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को वाया भटनी-वाराणसी-लखनऊ के मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

2. 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस को वाया भटनी-वाराणसी-लखनऊ के मार्ग से 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार सम्पर्क क्रांति को वाया छपरा-बलिया-वाराणसी-लखनऊ के मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

3. 19038गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस को वाया मऊ-षाहगंज-अयोध्या-मनकापुर-गोण्डा-लखनऊ के मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

4. 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस को वाया मऊ-वाराणसी-लखनऊ के मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

5. 15273 रक्सौल - दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस को वाया गोरखपुर - मऊ - षाहगंज - अयोध्या-मनकापुर-गोण्डा-सीतापुर कैण्ट के मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

6. 14674 अमृतसर - जयनगर शहीद एक्सप्रेस को वाया मनकापुर - अयोध्या - षाहगंज - मऊ - बलिया-छपरा के रास्ते चलाया जा रहा है।

7. 13020 काठगोदाम - हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को वाया मनकापुर-अयोध्या-षाहगंज-मऊ- गोरखपुर-छपरा के मार्ग से परिवर्तित किया गया है।

8. 19039 बांद्रा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को वाया मनकापुर-अयोध्या-षाहगंज-मऊ-गोरखपुर से परिवर्तित किया गया है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों की सूची

1. जयपाल सिंह पुत्र रामजीत सिंह, ककराखोर, थाना- बेलीपार(गोरखपुर)
2. विष्णु दयाल पुत्र शिवपूजन, बनकटवां गोड़ही,खलीलाबाद(संतकबीरनगर)
3. सुरेंद्र यादव पुत्र राम निवास यादव, नौवगो, थाना-मेहदावल(संतकबीरनगर)

अस्पताल पहुंचे रेल हादसे के घायलों की सूची
बस्ती जिला अस्पताल-
1. महबूब अली - बस्ती
2. राम संजीवन - बस्ती
3. रवींद्र नाथ पांडेय - बस्ती

गोरखपुर जिला अस्पताल
1.  रघुवीर प्रसाद - बनियापुर छपरा (बिहार)
विज्ञापन

हेल्प लाइन नंबर

घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

गोरखपुर में 0551-2204893,
लखनऊ में 0522-2288890, 0522-2635639, 09794830974
गोण्डा में 05262-222330
बस्ती में 05542-285515
फैजाबाद में 05278-220284
बाराबंकी में 05248-221680
हिसार में 01662-272953
भिवानी में 01664-243565
बीकानेर में 0151-2544764
रोहतक में 09717632785
नई दिल्ली में 011-23341074
22280-रेलवे, स्थापित हेल्प लाइन नम्बर है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें