फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंदबरम के बेटे से खफा हुई कांग्रेस, निकालने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम चुनाव के बाद से लगातार हार के दौर से गुजर रही कांग्रेस अब अपनी अंतर्कलह से हलकान है। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री और पार्टी के कद्दावर नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन


उन्हें पार्टी से निकालने को लेकर भी विचार किया जा रहा है। पार्टी ने कार्ति से कांग्रेस और पूर्व अध्यक्ष कामराज विरोधी बयान देने को लेकर सफाई मांगी है।

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईवीकेएस इलांगोवन ने बताया, ‘कार्ति चिदंबरम को एक सप्ताह के भीतर पार्टी के वयोवृद्घ नेता कामराज की आलोचना और हाईकमान पर निशाना साधने को लेकर जवाब मांगा गया है।’
विज्ञापन

विज्ञापन

समर्थकों के साथ बैठक में हाईकमान पर साधा था निशाना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके इस तरह के बयान स्वीकार्य नहीं हैं। कार्ति ने अपने समर्थकों के बीच कामराज और पार्टी हाईकमान की तीखी आलोचना की थी।

इलांगोवन ने कहा कि युवा नेता के तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, जबकि वह खुद आम चुनाव में अपने पिता की छोड़ी हुई शिवगंगा सीट पर चुनाव लड़कर बुरी तरह हार गए। इलांगोवन ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा, ‘यदि पार्टी कार्ति के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने पर भी विचार किया जा सकता है।’

दूसरी तरफ नोटिस जारी होने को लेकर कार्ति ने कहा कि मुझे अभी नोटिस नहीं मिला है, यदि मिलता है तो मैं उसका उचित जवाब दूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें