फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिया सुषमा की बहन को टिकट

Sun, 21 Sep 2014 08:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दम पर हरियाणा विधानसभा चुनाव में उतरी भाजपा ने सूबे की सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पहली सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी ने शनिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शेष 47 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन


दूसरी सूची में हालांकि पार्टी ने राज्य के बड़े नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देने से परहेज बरता है, मगर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन वंदना शर्मा को सफीदो से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक को गन्नौर से और इनेलो से भाजपा में आए सुरेंद्र बरवाला को जींद से उम्मीदवार बनाया है।

दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बेटे और राव इंद्रजीत सिंह की बेटी को जगह नहीं दी गई है। इस सूची के साथ ही भाजपा ने किसी भी दल के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना खत्म कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कौन बने कहां से उम्मीदवार?

पार्टी ने दूसरे दलों का दामन छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं पर भी भरोसा जताया है। पार्टी ने कालका से लतिका शर्मा, अंबाला सिटी से असीम गोयल, मुलाना से संतोष सरवन, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, थानेसर से सुभाष सुधा, पिहोवा से जय भगवान शर्मा, कलायत से धरमपाल शर्मा, कैथल से राव सुरेंद्र सिंह, पुंडरी से रणधीर गोलान, निलोखेड़ी से भगवान दास कबीरपंथी, इंदरी से करणदेव कंबोज, घरौंदा से हरिविंदर कल्याण, पनपत शहर से रोहिता रेवाड़ी, समालखा से शशिकांत कौशिक, गनौर से जितेंद्र मलिक, गोहाना से जयसिंह ठेकेदार उम्मीदवार बनाया है।

जबकि बरोदा से बलजीत सिंह मलिक, जुलाना से संजीव चेयरमैन, सफीदों से वंदना शर्मा, जींद से सुरेंद्र बरवाला, नरवाना से संतोष दनोडा, फतेहाबाद से स्वतंत्र बाला चौधरी, रतिया से सुनीता दुग्गल, कलावली से राजेंद्र देशुजौदा को टिकट दी गई है। इसके अलावा डबवाली से देवकुमार शर्मा, ऐलनाबाद से पवन बेनीवाल, आदमपुर से करन सिंह रनौलिया, उकलाना से सीमा गैबीपुर, लाहोरू से जेपी दलाल, भद्रा से सुखविंदर श्योरान, तोशाम से गुणपाल सिंह चेयरमैन और बवानी खेरा से विशंभर वाल्मिकी को मैदान में उतारा गया है।

रोहतक से मनीष ग्रोवर, कलानौर से रामअवतार वाल्मिकी, झज्जर से दरियाव सिंह राजौरा, बेरी से विक्रम कादियान, नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव, कोसली विक्रम ठेकेदार, रेवाड़ी से रणधीर सोहना, नूह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से चौधरी आलम मुंडाल, पुनाहना से इकबाल जैलदार, होडल से राम रतन, फरीदाबाद से यशवीर डागर, फरीदाबाद से विपुल गोयल, तिगांव से राजेश नागर को उम्मीदवार बनाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें